ट्रंप ने नाइजीरियाई सरकार को दी खुली धमकी !

ट्रंप ने नाइजीरियाई सरकार को दी खुली धमकी- “मदद देना बंद करके इस्लामी आतंकियों का सफाया करेगा अमेरिका”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करके नाइजीरियाई सरकार को खुली धमकी दी है। ट्रंप ने पोस्ट कर कहा, “अगर नाइजीरियाई सरकार ईसाइयों की हत्या की इजाजत देती रही, तो अमेरिका नाइजीरिया को दी जाने वाली सभी तरह की मदद तुरंत बंद कर देगा, और हो सकता है कि उस बदनाम देश में ‘बंदूकें बरसाकर’ उन इस्लामी आतंकवादियों का सफाया कर दे जो ये भयानक अत्याचार कर रहे हैं।”

ट्रंप ने कहा, “मैं अपने युद्ध विभाग को संभावित कार्रवाई के लिए तैयार रहने का निर्देश दे रहा हूं। अगर हम हमला करेंगे, तो वह तेज, क्रूर और तीखा होगा, ठीक वैसे ही जैसे आतंकवादी गुंडे हमारे प्यारे ईसाइयों पर हमला करते हैं! चेतावनी: नाइजीरियाई सरकार को जल्दबाज़ी में कार्रवाई करनी चाहिए।”