रांची : झारखंड की सब्जियों का स्वाद चखेंगे विदेशी, सब्जियों पहला लॉट रवाना

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने राज्य में उगी सब्जियों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर विदेश के लिए रवाना किया। कृषि मंत्री के मुताबिक ये सब्जियां कोलकाता होते हुए हवाई मार्ग से दुबई भेजी जाएंगी.

इसकी शुरुआत होने से राज्‍य के किसानों को लाभ होगा. उनकी मेहनत का उन्‍हें उचित मूल्य ल्‍य मिलेगा. इससे राज्‍य के किसानों की आय बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

बता दें कि विदेश भेजने से पहले सब्जियों की गुणवत्ता की जांच समेत अन्‍य प्रक्रिया को पूरी की गई. गुणवत्‍ता जांच में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का पाया गया, जिसके बाद सब्जियों को बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई.
एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा), इ-नैम, कृषि विभाग और संस्था ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश ने इस पर काम किया. पहले लॉट को आज कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.