रांचीः राज्य के अलग-अलग हिस्सों पांच की गई जान, जानिए क्यों ?

राज्य में कोरोना महामारी की रफ्तार में कमी तो आ रही है, लेकिन दुर्घटना और आत्महत्या की मामला में लगातार इजाफा हो रहा  है। आपको बता दें कि अलग-अलग सड़क दुर्घटना में करीब पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

तीन गाड़ियों में हुई जोरदार टक्कर

आपको बता दें कि राजधानी से 40 किलोमीटर दूर रामगढ़ जिला में सदर थाना क्षेत्र के पटेल चौके के पास गुरुवार को तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

दो बड़ी गाड़ियों के बीच पिसा कार

मृतकों में एक छह माह का बच्चा भी शामिल है। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। हादसा कार को ट्रेलर द्वारा टक्कर मारने और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराने से हुआ। ट्रक और ट्रैलर के बीच कार दब गई।

ट्रक की चपेट में आया बाइक

वहीं गुमला-घाघरा मुख्य पथ पर टोटो के पास गुरुवार सुबह अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो चेचेरी बहनें गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक और घायल एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार चारों लोग को चपेट में ले लिया।

उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोग सड़क जाम करने की तैयारी में थे लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।