लाखों बेरोजगार युवा जुमलेबाजी नहीं अपना हक चाहते हैं : बाबूलाल मरांडी
- By rakesh --
- 18 Feb 2025 --
- comments are disable
झारखंड के लाखों बेरोजगार युवा जुमलेबाजी नहीं अपना हक और अधिकार चाहते हैं….बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा निशाना साधा।
श्री मरांडी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत ने कुछ 100-200 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा,करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य आयोजन किया गया।
कहा कि कि हेमंत जी के चाटुकारों द्वारा “सबसे ज्यादा नौकरी देने वाले मुख्यमंत्री” का ढोल भी पीटा जाएगा।
कहा कि लेकिन झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के कुछ सवाल हैं, जो अब भी अनसुलझे हैं।
श्री मरांडी ने पूछा कि प्रतियोगी परीक्षा कैलेंडर कब जारी होगा जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी?, जेएसएससी, सीजीएल पेपर लीक की जांच कहां तक पहुंची।
मरांडी ने पूछा कि मुख्यमंत्री जी बताएं किस नियोजन नीति के तहत नियुक्तियां कर रहे हैं?झारखंड के युवाओं को कितना आरक्षण दिया गया?
उन्होंने कहा कि हेमंत जी, युवाओं का भविष्य पीआर स्टंट और दिखावों से नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही से संवरेगा। झारखंड के लाखों बेरोजगार युवा जुमलेबाजी नहीं, बल्कि अपना हक़ और अधिकार चाहते हैं
- Babulal Marandi
- babulal marandi bjp
- babulal marandi bjp state chief
- babulal marandi chunav
- babulal marandi cm
- babulal marandi election
- babulal marandi exclusive
- babulal marandi interview
- babulal marandi interview live
- babulal marandi latest
- babulal marandi latest news
- babulal marandi news
- babulal marandi on hemant soren
- babulal marandi on jmm
- babulal marandi profile
- BJP leader Babulal Marandi
- cm babulal marandi
- hemant soren vs babulal marandi