रांची : दो अलग-अलग जगहों से दो शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस
- By admin --
- 08 Aug 2020 --
- comments are disable
राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है।नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो अलग-अलग जगहों से दो शव बरामद किए गए। शवों की सूचना स्थानीय लोगों के जरिए पुलिस को मिली।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र स्थित नदी के किनारे सुबह लोगों ने युवक का शव देखा। युवक की पहचान हहाप निवासी चमरू मुंडा के रूप में की गई। घटनास्थल से चमरू की बाइक भी बरामद की गई है।
उधर, थाना क्षेत्र में एक अन्य युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला है। स्थानीय लोगों ने शव को देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल, शिनाख्त नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया है।