रांचीः नव निर्मित उद्यान राज्य के जनता को समर्पित-कुलपति

विश्व पर्यावरण दिवस पूरी दुनिया में आज यानि की पांच जून को मनाया जा रहा है। पर्यावरण दिवस हर वर्ष अलग -अलग थीम पर मनाया जाता रहा है, इस वर्ष जैव विविधता थीम को रखा गया है। जहां कोरोना महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है ऐसे में इसकी महत्ता और बढ़ जाती है।

भारत में भी कई सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानो में विश्व प्रयवरण दिवस मनाया जाता है। ऐसे ही रांची विश्वविद्यालय में भी कोरोना महामारी से बचते हुए विश्व प्रयवरण दिवस मनाया गया जहाँ इसकी महत्ता और बढ़ जाती है ।

रांची विश्व विद्यालय के आर्यभट सभागार के पीछे विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण किया गया। मौके पर विश्व विद्यालय के वीसी रमेश पांडेय सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद थे। वीसी रमेश पांडेय ने पूरे झारखण्ड वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और साथ ही नव निर्मित उद्यान को रांची तथा राज्य की जनता को समर्पित किया।

वहीं रांची विश्वविद्यालय के उपकुलपति कामनी कुमार का कहना है कि पर्यावरण को ध्यान में ऱख कर ही अपना विकास करेंगे,क्योंकि कोविड-19 ने हमें चेताया है कि प्रकृति से छेड़-छाड़ करने से हमारी ही नुकसान है।