लोकसभा के लिए चुनाव- बीजेपी की पहली लिस्ट, मोदी वाराणसी से लड़ेंगे
- By rakesh --
- 02 Mar 2024 --
- comments are disable
लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, PM मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने की कोशिश में बीजेपी ने आज अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में कई मौजूदा सांसदों के नाम काट दिए गए हैं. जबकि कई नए चेहरों को मौका दिया गया है. कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की अदला-बदली गई है. अपने 400 पार के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कई विधायकों को भी लोकसभा चुनाव में उतारा गया है.
195 लोकसभा सीटों की सूची जारी
पार्टी के दिल्ली हेडक्वार्टर में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने 195 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी. 28 महिलाओं को टिकट दिया गया. 50 साल के कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार बनाया गया है. 47 युवाओं को टिकट दिया गया. एससी के 27, एसटी के 18, ओबीसी 57 को टिकट दिया गया है.
तावड़े ने बताया कि वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, अंडमान निकोबार से विष्णु पणा रे, अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से किरेन रिजिजू, ईस्ट से तापिर गाव चुनाव लड़ेंगे. सिलचर से परिमल शुक्ला वैद को उम्मीदवार बनाया गया है.
दिल्ली से इन नेताओं को मिला टिकट
विनोद तावड़े ने बताया कि दिल्ली की चांदनी चौक सीट से प्रवीण खंडेलवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज, पश्चिम दिल्ली सीट से कमलजीत सहरावत और दक्षिण दिल्ली सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी को उतारा गया है.
छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से सरोज पांडे, दुर्ग सीट से विजय बघेल, केरल के पल्लकड सीट से सी कृष्णकुमार और असम की डिब्रूगढ़ सीट से सर्बानंद सोनोवाल को उम्मीदवार बनाया गया है.
चेहरों में निशीथ प्रमाणिक को कूच बिहार (एससी), डॉक्टर सुकांता मजूमदार को बेलूरघाट, शांतनु ठाकर को बनगांव (एससी), लॉकेट चटर्जी को हुगली को हुगली से टिकट दिया गया है. बिहार से लगती हई आसनसोल सीट पर टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को घेरने के लिए पार्टी ने मशहूर भोजपुरी गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है.
उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह, अल्मोड़ा (एससी) सीट से अजय टम्टा और नैनीताल- ऊधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट को उम्मीदवार बनाया गया है. त्रिपुरा पश्चिम सीट से पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब को कैंडिडेट घोषित किया गया है.
तेलंगाना- केरल में भी उतारे गए उम्मीदवार
दक्षिण भारत की बात करें तो तेलंगाना से 9 सीटों पर टिकट घोषित किए गए हैं. इनमें चर्चित नाम बांदी संजय कुमार करीमनगर सीट से और जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे. जबकि AIMIM मुखिया असदुद्दीन ओवैसी को घेरने के लिए उनके गढ़ हैदाराबाद में डॉक्टर माधवी लता को उम्मीदवार बनाया गया है.
केरल में 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. इनमें तिरुवनंतपुरम सीट से राजीव चंद्रशेखर, अट्टिंगल सीट से वी मुरलीधरन, पत्तनामथिट्टा सीट से अनिल के एंटनी, अलपुझा सीट से शोभा सुरेंद्रन, त्रिशूर सीट से सुरेश गोपी को उतारा गया है. बीजेपी ने मलप्पुरम सीट से डॉक्टर अब्दुल सलाम को अपना उम्मीदवार बनाया है. वे बीजेपी की पहली लिस्ट में जगह पाने वाले इकलौते उम्मीदवार हैं.
झारखंड से 11 सीटों पर हुई नामों की घोषणा
झारखण्ड में भाजपा ने 11 उम्मीदवारों का नाम की घोषणा की
गोड्डा- निशिकांत दूबे
राँची – संजय सेठ
खूँटी- अर्जुन मुंडा
हज़ारीबाग़- मनीष जायसवाल
लोहरदगा-समीर उराँव
चाईबासा-गीता कोड़ा
जमशेदपुर-विद्युत चरण महतो
दुमका-सुनील सोरेन
राजमहल-ताला मरांडी
कोडरमा-अनपूर्णा देवी
पलामू-बीडी राम
झारखंड से कुल 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित घोषित किए गए हैं. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा को खूंटी (एसटी), निशिकांत दुबे को गोड्डा सीट से उतारा गया है. जम्मू कश्मीर में ऊधमपुर सीट से डॉक्टर जितेंद्र सिंह और जम्मू सीट पर जुगल किशोर शर्मा को टिकट दिया गया है.
गुजरात में कुल 15 सीटों पर पहली लिस्ट में उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. इनमें चर्चित नाम मनसुखभाई मंडाविया पोरबंदर सीट से, पुरुषोत्तम रुपाला राजकोट सीट से और अमित शाह गांधीनगर सीट शामिल हैं.
जानें किन राज्यों में घोषित हुए उम्मीदवार
अगर पहली सूची पर विस्तार से बात करें तो अंडमान निकोबार से 1, अरुणाचल प्रदेश से 2, असम से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दादरा- नागर हवेली से 1, दिल्ली से 5, गोवा से 1, गुजरात से 15, जम्मू कश्मीर से 2, झारखंड से 11, केरल से 12, मध्य प्रदेश से 24 और राजस्थान से 15 लोगों को टिकट दिया गया है. इसी तरह तेलंगाना से 9, त्रिपुरा से 1, उत्तराखंड से 3, यूपी से 51 और पश्चिम बंगाल से 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. इस तरह पहली सूची में कुल 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.
- 2024 loksabha election
- 2024 loksabha elections
- aap delhi loksabha candidates 2024
- aap loksabha candidates
- bjp mla candidate list loksabha
- bjp on loksabha elections
- lok sabha chunav
- lok sabha chunav news
- loksabha chunav kab honge
- loksabha chunav ki tareekh
- loksabha election
- loksabha election 2024
- loksabha election 2024 news
- loksabha election breaking
- loksabha elections 2019 results
- pm modi in loksabha
- uttar pradesh loksabha seats