लोहरदगाः नक्सलियों का उत्पात जारी, 11 वाहनों को फूंका
- By admin --
- 03 Jun 2020 --
- comments are disable
किस्को थाना क्षेत्र स्थित पाखर गांव के बॉक्साइट माइंस में नक्सलियों ने मंगलवार की रात जमकर उत्पात मचाया। करीब 50 की संख्या में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने 11 वाहनों में आग लगा दी।
इसमें 9 वोल्वो पॉकलेन और दो कंप्रेसर ड्रिल मशीन शामिल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।
घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पाखर माइंस के अलग-अलग चार स्थानों पर खड़े वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले किया। इसके लिए नक्सलियों ने तेल और लकड़ी रखकर वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से यहां ट्रक परिचालन प्रभावित हुआ है।
पुलिस के अनुसार, यहां दो कंपनी बीकेबी कंपनी और बालाजी कंपनी के वाहन लगे हुए हैं और बॉक्साइट का खनन किया जा रहा है। पहले मजदूर गाड़ियों में बॉक्साइट लॉड करते थे। अब यह काम मशीन द्वारा किया जा रहा है।