रांची। टाइमेक्स बॉंड एसीपी के वेयर हाउस का उद्घाटन

रांची। कोकर इंडस्ट्रीयल हाउस में टाइमेक्स बॉंड एसीपी के वेयर हाउस का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य और जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में नई सरकार आने के बाद से उद्योग और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में आनेवाले समय में राज्य में औद्योगिक और व्यवसायिक विकास की काफी संभावनाएं हैं।

उद्घाटन समारोह में जेमएम की महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा,  रतिश द्विवेदी अप्पू, मीडिया प्रभारी वसीम खान वसीम, अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष आफताब आलम,  रीना तिर्की, सोनु प्रजापति सहित कंपनी के कई अधिकारी उपस्थित थे।