हजारीबागः पब्लिक और पुलिस का होगा मजबूत संबंध-एसपी

सूचना भवन के सभागार में हजारीबाग पुलिस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हैलो पुलिस एवं रेन्बो रिपोर्ट का अनावरण मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. भुवनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस के द्वारा हैलो पुलिस एवं रेन्बो रिपोर्ट के उपयोगिता एवं इससे पुलिस डिलीवरी सिस्टम को और भी तेज और दुरूस्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि हजारीबाग पुलिस की यह पहल लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पब्लिक और पुलिस के बीच का सम्बंध और भी मजबूत होगा साथ ही यह आम जनता को अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान भी मिलेगा।