डीवीसी के चेयरमैन ने सरयू राय से कहा: दामोदर में छाई और राख नहीं गिराएंगे
- By rakesh --
- 16 Oct 2023 --
- comments are disable
रांची। बोकारो थर्मल पावर स्टेशन बीते कई दिनों से छाई और राख दामोदर नद में गिरा रहा था। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने इस संदर्भ में झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष,मुख्य सचिव, झारखंड सरकार, अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
उपायुक्त, बोकारो को पत्र लिखा था और गहरी नाराजगी जताई थी।
उन्होंने लिखा था कि अनेक वर्षों के हमारे प्रयास से दामोदर नद स्वच्छ हुआ है। बोकारो थर्मल ने अपनी पुरानी हरकत फिर से शुरू कर दिया है. सोनार और दामोदर में छाई और राख चोर दरवाज़ा से सीधे बहा रहा है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आप बोकारो थर्मल पर कारवाई करें। अविलंब छाई और राख सोनार के माध्यम से दामोदर नद में प्रवाहित करने से रोकें।
श्री राय के इस पत्र के आलोक में सोमवार को
श्री राय से डीवीसी के चेयरमैन ने फोन पर बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में इस तरह की कोई गलती दोहराई नहीं जाएगी।
इसके पूर्व दामोदर घाटी निगम के कार्यकारी निदेशक परिचालन संजय कुमार घोष, कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन राकेश रंजन, सीनियर जीएम बीटीपीएस एस एन प्रसाद, सीनियर जीएम संजय कुमार ने रांची में श्री राय, युगांतर भारती के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अंशुल शरण, दामोदर बचाओ आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
श्री घोष ने राख और छाई सीधे दामोदर नद में गिराने पर तकनीकी सपष्टिकार दिया। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत उत्पादन को रोक दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने श्री राय को आश्वस्त किया कि ऐसा जघन्य अपराध नहीं होगा।
- MLA Saryu Rai
- raghubar das saryu rai
- raghubar vs saryu rai
- saryu rai
- saryu rai bjp
- saryu rai counting centre
- saryu rai dance
- saryu rai fun moment
- saryu rai funny
- saryu rai funny dance
- saryu rai interview
- saryu rai jharkhand
- saryu rai latest news
- saryu rai minister jharkhand
- saryu rai moment
- saryu rai news
- saryu rai on raghubar das
- saryu rai raghubar das
- saryu rai speech
- saryu rai vs raghubar das
- saryu rai will join bjp
- saryu roy