भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में

रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अक्टूबर में एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच लौटने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर 2026 को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में अभी से उत्साह है. वहीं, मैच के टिकटों की बिक्री को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है.

टिकट बिक्री की प्रक्रिया को लेकर जेएससीए की ओर से तैयारियां चल रही हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 5 या 6 अक्टूबर से टिकटों की बिक्री शुरू होने की संभावना है. हालांकि, अभी जेएससीए ने टिकट बिक्री की अंतिम तारीख और कीमतों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट बिक्री की तारीख और अन्य जानकारी जारी की जाएगी.