IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, कईयों की गई जान !
- By rakesh --
- 04 Jun 2025 --
- comments are disable
बिग ब्रेकिंग: RCB की जीत के जश्न के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत, कई घायल
बेंगलुरु से इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विक्ट्री सेलिब्रेशन में उमड़ी फैंस की भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर यह हादसा हुआ. सूत्रों के मुताबिक अब तक 11 लोंगों के मरने की जानकारी आई है. वहीं, 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक है. 3 जून को फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी का बेंगलुरु में ग्रैंड वेलकम हुआ. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भारी भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया.
आरसीबी की पहली आईपीएल जीत का जश्न तब मातम में बदल गया, जब यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मचने से कुछ लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए. यह घटना उस समय हुई जब फैंस आरसीबी टीम द्वारा आईपीएल 2025 ट्रॉफी उठाने के जश्न में शामिल हो रहे थे. भगदड़ तब मची जब हजारों फैंस विभिन्न गेटों से जल्दबाजी में स्टेडियम में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. लोग जश्न की एक झलक पाने के लिए पेड़ों पर चढ़ते दिखे. मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस में पहुंचाया और उन्हें पास के बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि सड़कों पर भीड़भाड़ के कारण एंबुलेंस अस्पताल नहीं पहुंच पाई.
सीएम सिद्धारमैया ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है. साथ ही कहा कि घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा. सीएम ने कहा कि हम डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए हैं. हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर युवा थे.
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ पर दुख जताते हुए सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि स्टेडियम में 35 हजार की क्षमता थी. लेकिन बाहर 3 लाख से ज्यादा लोग जमा हो गए. इस हादसे में 11 लोगों की जान गई है. हम लगातार डॉक्टरों के संपर्क में हैं. मैंने दो अस्पतालों का दौरा किया और घायलों का हाल जाना.
इस बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे लगता है कि कुछ खामियां थीं. बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं है. लेकिन यह एक सबक है जिसे सीखा जा सकता है. आगे चलकर इस तरह के जीत के जश्न के लिए नए नियम बनाए जाएंगे l
- ipl 2025
- ipl 2025 final
- ipl 2025 final live
- ipl 2025 final match
- ipl 2025 final match highlights
- ipl 2025 highlights
- ipl 2025 winner
- ipl current affairs 2025
- ipl final 2025
- ipl highlights 2025
- ipl live 2025
- rcb 2025
- rcb final 2025
- rcb highlights 2025
- rcb ipl 2025
- rcb ipl 2025 champions
- rcb vs pbks 2025
- rcb vs pbks highlights 2025
- rcb vs pbks ipl 2025 final
- rcb vs pbks ipl final 2025
- rcb win ipl 2025
- tata ipl 2025
- the champions of ipl 2025