रांचीः पटना से आने वाली ट्रेनों के परिचालन बंद,केन्द्र ने स्वीकारी मांग
- By admin --
- 11 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड में तेजी से करोना के मामले बढ़ रहे हैं।राज्य के मंत्री और विधायक करोना पॉजिटिव पाये गये हैं वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होम क्वांरटीन हैं। झारखंड सरकार ने रेल मंत्रालय से पटना से झारखंड आने वाली ट्रेनों के परिचालन बंद करने का आग्रह किया था, रेलवे ने राज्य सरकार की मांग स्वीकार कर ली है।
कोरोना महामारी झारखंड में अब तेजी से फैलने लगा है। झारखंड में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में 170 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं,इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,518 हो गयी है। राज्यभर में अब तक 2210 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं।
अब तक कोरोना से 23 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच रेल मंत्रालय ने झारखंड सरकार के उस आग्रह को मान लिया जिसमें कहा गया था कि पटना से झारखंड आने वाली ट्रेनों को रोका जाय, रेलवे ने पटना-रांची ट्रेनों के परिचालन पर 13 जुलाई तक रोक लगा दी है। रांची रेल मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार ने इसकी जानकारी दी।
वहीं दूसरी तरह बिहार में भी करोना विस्फोट शुरू हो चुका है, बिहार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के 700 से अधिक नये केस मिले। 36 जिलों में कुल 704 नये पॉटिजिवों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 13, 978 हो गयी है। बुधवार को सबसे अधिक 749 पॉजिटिव पाये गये थे।
बिहार के 11 जिलों में शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया गया है। इनमें राजधानी पटना के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, और मोतिहारी जिला हैं। पटना जिले में शुक्रवार से एक सप्ताह तक लॉकडाउन रहेगा, ऐसी खबरों के बाद झारखंड सरकार ने रेलवे से आग्रह किया था कि पटना से आने वाली ट्रेनों पर रोक लगाई जाय। रेलवे ने उनकी मांग को स्वीकार कर एक तरह से करोना को फैलने से रोकने का ही काम किया है।