सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी को पहना दी माला, मचा बवाल

सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी को पहना दी माला, मचा बवाल; राजद ने संजय झा को भी घेरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुजफ्फरपुर में एक महिला प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद देना था। पुरुष प्रत्याशियों को माला पहचाने और महिला प्रत्याशियों को हाथ में सौंपने की परंपरा रही है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा खड़े थे और इशारा कर रहे थे कि हाथ में माला दें। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी के गले में माला डाल दिया। यह कार्यक्रम जदयू के सोशल मीडिया हैंडल पर ऑनलाइन था। वीडियो झटके से वायरल हो गया। राजद ने इस वीडियो की चर्चा करते हुए सीएम नीतीश को लाचार बताते हुए लिखा कि अब तो कोई भी सीएम को झिड़क दे रहा है।
…..