Jharkhand High Court Election 2026: एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार मैदान में, 2889 मतदाता करेंगे मतदान
- By rakesh --
- 18 Aug 2026 --
- comments are disable
रांची: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। चुनाव में एसोसिएशन के 2889 सदस्य मतदान करेंगे।
चुनाव समिति ने नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इससे पहले कुल 93 नामांकन वैध घोषित किए गए थे। गवर्निंग काउंसिल पद की उम्मीदवार तनु कुमारी के नाम वापस लेने के बाद मैदान में उम्मीदवारों की संख्या घटकर 92 हो गई।
अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए पांच अधिवक्ताओं के नामांकन वैध पाए गए हैं। इनमें अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार शामिल हैं।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।
महासचिव और कोषाध्यक्ष पद की स्थिति
महासचिव पद के लिए पांच उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में जगह मिली है। इनमें अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी शामिल हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या के बीच मुकाबला होगा।
सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम अंतिम सूची में हैं। इनमें आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एम.डी. फैजाल आलम, नमिता सहाय, प्रेम मांडी, रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान शामिल हैं।
सचिव प्रशासन और पुस्तकालय पद पर भी चुनाव
सचिव प्रशासन पद के लिए अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार चुनाव मैदान में हैं।
सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद और शुभाशीष रसिक सोरेन के नाम अंतिम सूची में शामिल हैं।
गवर्निंग काउंसिल के लिए 51 उम्मीदवार
गवर्निंग काउंसिल पद के लिए 51 उम्मीदवारों के नाम अंतिम सूची में शामिल हैं। इनमें अभिषेक कुमार, अखौरी अविनाश कुमार, एलन एंटोन एंड्रयू, अलोक कुमार वर्मा, अमनदीप कुमार पांडेय, अमित कुमार ठाकुर, अंशुमान मिश्रा, अनुराग प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चना कुमारी सिंह, आशुतोष रंजन कुमार, औलिया बेगम, आयुष्री, अविनाश कुमार, बिमलेश कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद शर्मा, जगत कुमार सोनी, जगदीश, कविता कुमारी, काहकशान अफरीन, केहकशान अफशीन, कुमार पवन, कुणाल भारतेन्दु, कुणाल चंद्र सुमन, ममता कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राम, आजम, मोहिनी गुप्ता, नितिन जोएल भेंगरा, पंकज कुमार रवि, पवन कुमार सिंह, प्राची प्रदीप्ति, प्रकाश कुमार अंबष्टा, प्रीतम मंडल, प्रेम कुमार उपाध्याय, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, राकेश शर्मा, रेनू बाला, सचिन कुमार, सीमा कश्यप, शबाना परवीन, शैल लाकड़ा, शंभु नाथ तिवारी, शशि कांत मिश्रा, श्री प्रजाश झा, श्रेया सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सूरज किशोर प्रसाद और तृष्णा सागर शामिल हैं।
21 अगस्त को मतदान, अगले दिन होगी मतगणना
झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त 2026 को कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 22 अगस्त 2026 को मतगणना होगी। चुनाव को लेकर अंतिम सूची जारी होने के साथ ही अब उम्मीदवारों के बीच प्रचार और संपर्क का दौर तेज होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: विमल इलायची विज्ञापन मामले में शाहरुख, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब