धनबाद: पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

धनबाद जिला के कई थाना क्षेत्र से मोबाइल छिनतई की खबर सामने आ रही थी, जिस पर धनबाद पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बंगाल की ओर से निरसा होते हुए मोबाइल छिनतई गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से धनबाद की ओर आ रहे हैं ,  जिसे लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने गोविंदपुर अंचल के डीएसपी सरिता मुर्मू को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद डीएसपी सरिता मुर्मू ने गोविंदपुर पुलिस को वाहन जांच का आदेश दिया और खुद भी जांच में लग गई। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार निरसा की ओर से गोविंदपुर थाना गेट के पश्चिम बिजली ऑफिस के पास से गुजर रहे थे, लेकिन पुलिस की जांच को देखते हुए दोनों ने घूमने का प्रयास किया, तभी गोविंदपुर पुलिस के द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

उन दोनों की निशानदेही पर डीएसपी के द्वारा छापेमारी कर और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके नाम है श्रीराम पासवान, विवेक पासवान, विशाल पांडे, दीपक सिंह, विकास नुनियाल, यह लोग पश्चिम बंगाल के वर्धमान के कुल्टी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर, बरवाड़ा, धनबाद ,तोपचांची थाना क्षेत्र से मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देते थे।

इन सामानों की हुई बरामदगी

डीएसपी सरिता मुर्मू ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इनके पास से 18 मोबाइल, 1 अपाची मोटरसाइकिल , एक डोमिनार मोटरसाइकिल बरामद किया गया