झारखंड के सोनाहातू में डायन के नाम पर तीन की हत्या, इलाके में सनसनी

रांची। झारखंड के सोनाहातू में डायन के नाम पर तीन की हत्या, इलाके में सनसनी

जंगल से दो शव बरामद, तीसरे की तालाश

रांची। बुंडू। रांची से सटे सोनाहातू इलाके में क बार फिर डायन के नाम पर तीन महिलाओं को हत्या ग्रामीणों ने कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले में सख्ती बरतते हुए कार्रवाई तेज जरुर कर दी है, लेकिन झारखंड एक बार फिर इस घटना से शर्मसार हुआ है।

जानकारी के अनुसार डायन बिसाही के आरोप में ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। ट्रिपल मर्डर की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी सोनाहातू थाने को दी गयी। जानकारी मिलने के बाद बुंडू अनुमंडल के तमाम थाना के पुलिस घटना अस्थल पहुंचे और जंगलों में शव की तलाश करने लगे और। पुलिस ने अब तक दो महिलाओं के शव को बरामद कर लिया है और वहीं तीसरे शव की खोजबीन की जा रही है। फिलहाल हत्या किसने की है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। डीएसपी बुंडू ने कहा कि पुलिस तीसरे शव की तलाश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस घटना को कौन अंजाम दिया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। जंगल इतना घना है की पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना सोनाहातू थाना क्षेत्र राणाडीह गांव की है

गौरतलब है कि झारखंड में डायन के नाम पर अंधविश्वास को लेकर कई सवाल पहले भी खड़े होते रहे हैं। राज्य में सरकार, प्रशासन और सामाजिक संगठन के लोग जन-जागरण को लेकर लगातार कदम बढ़ाते रहे हैं, लेकिन अभी भी इस अधविश्वास के कारण हर साल कई बड़ी घटनाएं होती रही है।

छुटनी महतो ने भी चलाया है जनजागरण

जमशेदपुर के पास सरायकेला की एक महिला छुटनी महतो को वर्षों पूर्व भी जब डायन के नाम पर प्रताडित किया गया था। तब छुटनी ने मुहिम के तहत डायन के खिलाफ जनजागरण अभियान छेड़ा है। इसके कारण छुटनी को पद्मश्री से भी नवाजा गया है। इसके बाद भी राज्य में कई ऐसे इलाके हैं, जहां अभी भी लोग जागरुक नहीं है और घटनाए घटती जा रही है।