रांचीःबीजेपी ने प्रदेश में किया बड़ी फेर-बदल,जानिए क्या है मामला

बीजेपी ने एक बार फिर कमिटी गठन में बड़ी फेर-बदल किया है। मिली जानकारी के जिला के 6 नए जिलाध्‍यक्ष का चुनाव हुआ है। इस बात की पुष्टि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की है।

आपको बता दें कि धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग में अशोक यादव और रामगढ़ में प्रवीण मेहता को बीजेपी ने जिलाध्‍यक्ष बनाया है। पहली बार पार्टी ने धनबाद को दो भागों में बांटते हुए शहरी और ग्रामीण के लिए दो अलग-अलग जिलाध्‍यक्षों की तैनाती की है।

दो दिनों से दिल्‍ली में जमे थे

ज्ञान रंजन धनबाद, ग्रामीण के जिलाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। इससे पहले बीजेपी ने 19 जिलों के जिलाध्‍यक्षों की घोषणा की थी। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी बीते दो दिनों से दिल्‍ली में जमे थे।

शीर्ष नेताओं से लगातार हुई मुलाकात

इस क्रम में दोनों नेताओं ने संगठन और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात की। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने शनिवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले थे।

बीजेपी पर कांग्रेस का आरोप

बता दें कि हाल के दिनों में बीजेपी पर सत्‍तारुढ़ दलों की ओर से कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सरकार के मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष रामेश्‍वर उरांव ने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा राज्‍य की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की ताक में जुटी है। उरांव ने कांग्रेस के कई विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप मढ़ा है। इसके बाद जेएमएम की ओर से भी सतर्कता दिखाई गई।

कांग्रेस को अपना घर संभालें

हालांकि बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जब सबकुछ ठीक चल रहा है, तो इन पार्टियों के नेता असहज क्‍यों हैं। ये मनगढंत और बेबुनियाद आरोप हैं। कांग्रेस को अपना घर संभालना चाहिए। उनके विधायकों को प्रलोभन देने जैसा ठोस साक्ष्‍य है, तो उन्‍हें पुलिस के पास शिकायत करनी चाहिए।