आर्थिक मंदी के संकेत के बीच पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस हुए महंगे !

महंगी हुई रसोई गैस, LPG गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी

देश में सोमवार को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है. सरकार ने 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिए हैं.

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए बढ़ जाएंगे। दिल्ली में अभी पेट्रोल 94 रुपए, डीजल 87 रुपए लीटर बिक रहा है। नए दाम रात 12 बजे से लागू होंगे।