रविवार, 05 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

रविवार, 05 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

🔸रूस का यूक्रेन में यात्री ट्रेन पर ड्रोन हमला; बोगियों के उड़े परखच्चे व दर्जनों घायल, भड़के जेलेंस्की बोले-“यह आतंकवाद…दुनिया चुप्प क्यों ! ”

🔸बिहार चुनाव: दो पूर्व CM पर भरोसा, कांग्रेस ने अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को दी ये जिम्मेदारी.

🔸अब टोल देने के तरीके बदले, बिना FASTag नहीं देना होगा डबल पेमेंट, मशीन फेल होने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज.

🔸हिंदू देवी-देवताओं को गाली देने वाला मोहम्मद शमशाद आलम गिरफ्तार, Video हुआ था वायरल.

🔸‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ के तहत 6.5 करोड़ लाख महिलाओं ने कराई स्वास्थ्य जांच, जेपी नड्डा ने इसे बताया ऐतिहासिक.

🔸​25 महीने कोमा में रहने के बाद रामेश्वर डूडी का निधन,बीकानेर में होगा अंतिम संस्कार.

🔸PAK आर्मी बोली-अब भारत से युद्ध हुआ तो तबाही होगी:पीछे नहीं हटेंगे; भारतीय आर्मी चीफ बोले थे- पाकिस्तान सोच ले नक्शे पर रहना है या नहीं.

🔸तमिलनाडु, एमपी के बाद केरल में कोल्ड्रिफ कफ सिरप बैन:छिंदवाड़ा में 11 बच्चों की मौत; राजस्थान में तीसरी मौत, मंत्री बोले- दवा वजह नहीं.

🔸नीरव मोदी बोला- भारतीय जांच एजेंसियां टॉर्चर करेंगी:प्रत्यर्पण केस को फिर से ओपन करने के लिए लंदन की कोर्ट में याचिका लगाई.

🔸जालंधर में साढ़े 4 घंटे बवाल का पूरा VIDEO:3KM एरिया में मुस्लिम पक्ष की धक्कामुक्की से लेकर हिंदू संगठनों का धरना, श्रीराम के पोस्टर लेकर बैठे.

🔸​​कांग्रेस की ‘मिसाइल’ फेल! रूस JF-17 इंजन पाकिस्तान को नहीं दे रहा.

🔸​​​​UK PM India Visit: पहली बार भारत आ रहे ब्रिटिश पीएम कीर स्टारमर, भारत-यूके दोस्ती को देंगे नई दिशा.

🔸’नहीं रुकेगा संभल मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन’, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज की मस्जिद पक्ष की याचिका

🔸​​​​​​​सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिया आंध्र प्रदेश के ऑटो चालकों को तोहफा, जल्द नए राइड बुकिंग ऐप की भी घोषणा.

🔸​​​​​​​​एनएसए के तहत हिरासत में सोनम वांगचुक, सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर को करेगा रिहाई पर सुनवाई.

🔸​​​​​छठ के तुरंत बाद कम से कम चरणों में विधानसभा चुनाव कराएं: बिहार के राजनीतिक दलों ने आयोग से कहा.

🔸गिल-अय्यर की कप्तानी, रोहित-विराट की वापसी के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार.

* मध्यप्रदेश, दिल्ली, यूपी और केरल में कोल्ड्रिंफ कफ सिरप पर प्रतिबंध. छह और राज्यों में निरीक्षण.

🔸​​रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कर ली सगाई? फरवरी 2026 में होगी शादी…

* सितंबर महीने में चांदी ने सोने को पीछे छोड़ा, पिछले महीने चांदी की कीमत 19.4 प्रतिशत बढ़ी.

🔹​IND vs WI, 1st Test, Day3: अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया.