जब एटीएस के कमांडो ने पतरातू गेस्ट हाउस में चलाया ऑपरेशन, बंधकों को छुड़ाया !

रांची। रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित सरोवर बिहार अतिथि भवन में उस समय अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जब टीएस के कमांडो ने बंधक बनाए गए दो व्यक्ति को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन किया। एटीएस के कमांडो ने त्याधुनिक हथियारों से लैश होकर जब परेशन शुरू किया तो पूरे परिसर के लोग सहम गए। एटीएस की टीम ने अपने इस ऑपरेशन ने बंधक बनाए गए दो लोगों को रिहा कराया।

ऑपरेशन की सच्चाई तब सामने आई जब एटीएस की टीम ने खुलासा किया कि यह ऑपरेशन मॉक ड्रिंल के तहत किया गया था। गौरतलब है कि जी 20 समिट की तैयारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर लिया गया है।

जी 20 समिट में शामिल होनेवले डेलिगेस्ट पतरातू के इसी अतिथिशाला में पहुंचेंगे। इसी को लेकर मॉक ड्रिल किया गया। एटीएस की कमांडो टीम अपनी इस जाबांजी के लिए जानी-पहचानी जाती है। इसी लिए एटीएस के कमांडो को देशभर में बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ बड़े ऑपरेशनों में लगाया जाता है। रांची में भी जी-20 समिट की तैयारी की जा रही है। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर सरकार औप प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ने जा रही है।

एटीएस की कमांडो का मानना है कि वे  24 घंटे किसी भी  विपरीत परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं और इस बार के आयोजन में भी किसी को किसी तरह की परेशानी या डर ना हो इसके लिए कमांडो तैयार है।