रांची। राज्य में नहीं रुका कोरोना की रफ्तार, कोरोना मरीज 195 की पार
- By admin --
- 15 May 2020 --
- comments are disable
रांची। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राज्य के अलग-अलग जिलों से कुल 22 मरीज मिले हैं। इनमें हजारीबाग के आठ, पलामू के सात, रांची के पांच और कोडरमा-जमशेदपुर के एक-एक संदिग्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 22 मरीज मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 198 हो चुकी है। इससे पहले आठ मई को राज्य में एक दिन में 22 मरीज मिले थे।
जल्द शुरु होगी विमान सेवा
रांची से जल्द विमान सेवा शुरू हो सकती है। केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी को अपनी तैयारी पूरी रखने का निर्देश दिया गया है। एयरपोर्ट पर डायरेक्टर विनोद शर्मा की अध्यक्षता में सारी एयरलाइंस और ऑपरेशन अधिकारियों की मीटिंग हुई है। शर्मा ने कहा कि यात्रियों को एयरपोर्ट तीन घंटे पहले आना होगा। चेकइन के साथ स्वास्थ जांच में समय ज्यादा लगेगा। मेन एंट्री गेट पर सीआईएसएफ के जवान टिकट हाथ से नहीं चेक करेंगे। वेब कैमरा से चेक करेंगे। एक कर्मचारी हाथ और बैग सेनिटाइज करेगा।
यात्री को रखा जायेगा सुरक्षित
वहीं, एयरपोर्ट के अंदर लाल घेरे में खड़ा होना होगा। डायरेक्टर ने बताया कि रांची एयरपोर्ट पर एक घंटे में 5 विमान का आवागमन होता था, लेकिन कोरोना को देखते हुए एक घंटे में केवल एक विमान ही आएगा। यात्रियों के विमान में बैठने और रनवे से उड़ान भरने तक पहले 40 मिनट लगता था, अब एक घंटे लगेगा। उन्होंने बताया कि विमान में तीन सीट में बीच वाली सीट खाली रहेगी। इससे यात्री कम और सुरक्षित भी रहेंगे।
दिल्ली से यात्रियों को लेकर आई राजधानी एक्सप्रेस
नई दिल्ली से यात्रियों को लेकर राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह रांची रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से यात्रियों के घर जाने के लिए प्रशासन की ओर से बसें और कैब की व्यवस्था की गई थी। स्टेशन पर उतरने के बाद यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। स्टेशन पर उतरने, स्टेशन के बाहर आने और फिर बस-कैब तक जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। शाम को राजधानी एक्सप्रेस रांची से यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई। इसके लिए यात्रियों को तीन घंटे पहले स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन पर चढ़ने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की गई।