रांची। कोरोना टीका लेते ही हुआ चमत्कार, बोलने व चलने से असमर्थ , लगा बोलने व चलने !
- By rakesh --
- 12 Jan 2022 --
- comments are disable
बोकारो । आपने कई किस्से सुने होंगे चमत्कार के लेकिन कभी आपने यह न सुना होगा कि न बोलने वाला व्यक्ति न अपने पैरो पर खड़ा होने वाला व्यक्ति जब अचानक बोलने लगे और अपने पैरों पर खड़ा हो जाए तो आपको अपने आंखों पर विश्वास न रहेगा । ऐसा ही नजारा बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के पेटरवार में दिखा जो कई सालों से एक्सीडेंट के बाद बेड पर निर्जीव प्राणी के जैसा पड़ा रहा । उसका परिवार बोकारो और आस पास के क्षेत्रो के डॉक्टरों के चक्कर लगाते लगाते थक हार गए हो । उसके परिवार वाले उस व्यक्ति की लाचारी से उबरने के लिए कई मंदिर, महजीद,गुरुद्वारा के चक्र लगाकर उस व्यक्ति को ठीक होने के लिए कई मिनते मांगी होगी । लेकिन निर्जीव प्राणी अचानक सजीव बन जाए। वह अपने परिवार से एक दिन अचानक बात करने लगे और अपने पैरों पर खड़ा हो जाए तो यह अपने आप में चमत्कार से कम नहीं हो सकता ।
ऐसा ही चमत्कार कोविड-19 के 1 डोज के वैक्सीन लेने से हुवा है बोकारो जिले में कोविड-19 के वैक्सीनेशन के कारण कोविडसिल के एक डोज ने उस व्यक्ति के परिवार वालों को खुशियों से भर दिया है और परिवार से लेकर आस पास के लोगो ने इसे चमत्कार से कम नहीं समझ रहे है । कई सालो पर बेड पर लेटा व्यक्ति अचानक बोलने लगा और अपने पैरों पर खड़ा हो गया । बोकारो के पेटरवार प्रखंड के उतासारा पंचायत के टकाहा के सलगा डीह के महेंद्र मुंडा को कोविडसिल का पहला डोज लगते ही शरीर में ऊर्जागति के साथ बंद जुबा में आवाज आगई ।चार साल पहले इनका सड़क दुर्घटना हुआ था इलाज के दौरान इनका शरीर अकड़ गया था साथ ही आवाज भी चला गया था ।कई साल से बोलने में असमर्थ था अब बातचीत भी करने लगा ।आपको बता दे की महेंद्र मुंडा के परिवार वालों ने इनके इलाज और ठीक होने के लिए अपनी पूरी पुस्तैनी जमीन तक बेच डाली । फिर भी यह न चल सके नही बोल सके । 6 जनवरी 2022 को कॉविडसिल्ड का पहला डोज लगवाया।कॉविडसिल्ड का पहला डोज लगने के तीसरे दिन से शरीर में बदलाव महसूस होने लगा।आज अपनी जुबान से बयान देते हुए आप बीती बताया है वही बोकारो जिले के सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र कुमार उस व्यक्त को ठीक होने की बाते सुन अचंभित दिखे और उन्हों ने यह माना है की यह सोध का विषय है और इस पर वैज्ञानिक ही बता पाएंगे की क्या वजह थी कि 4 साल से गूंगा पड़ा व्यक्ति और बेड पर लेटा व्यक्ति के शरीर में अचानक किस वजह से हरकत हुई वह बता पाएंगे । आप भी वीडियो देखिए कि चार साल से बिस्तर पर बड़ा महे्द्र मुंडा वैक्सिन के बाद कैसे बोलने और चलने लगा।