धनबाद : मांगें को लेकर सफाई कर्मियों का धरना- प्रदर्शन, छंटनी का हो रहा विरोध
- By admin --
- 20 Aug 2020 --
- comments are disable
भारतीय मजदूर कर्मचारी यूनियन के बैनर तले धनबाद नगर निगम के सभी अंचल के सफाई कर्मी आज अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर धनबाद नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं ।
इनकी मुख्य मांगे हैं- 7 वां वेतन लागू करना, एसीपी का लाभ देना, साथ ही जहां 1 वार्ड में 23 सफाई कर्मी काम कर रहे थे उसकी छटनी कर अब 15 कर दिया गया है, जिसका विरोध हो रहा है।
साथ ही कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा सफाई कर्मी को भी कोविड-19 टेस्ट समय समय पर करवाने और 50 लाख का बीमा करने की बात की गई थी, लेकिन अभी तक ना तो किसी भी सफाई कर्मी का कोविड -19 जांच किया गया ना ही बीमा किया गया है।
26 दिन का कार्य, 20 दिन का वेतन -अंजनी कुमार सिंह
भारतीय मजदूर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि जो भी सफाई कर्मी काम कर रहे हैं उनसे 26 दिन का कार्य लेकर 20 दिन का वेतन दिया जा रहा है।
बेरोजगारी भत्ता अपर्याप्त
साथ ही कहा गया कि मुख्यमंत्री के द्वारा 15 अगस्त को कहा गया था कि झारखंड के सभी 51 नगर निकाय में काम कर रहे सफाई कर्मियों को बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिया जाएगा, लेकिन उसमें भी मात्र 13 दिन का बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही जा रही है जिसमें मात्र 2 हजार से से 25 सौ रुपया हो पाएगा जिससे किसी का घर चलना संभव नहीं है।
कार्यपालक पदाधिकारी पर सफाई कर्मियों को डरने धमकाने का आरोप
साथ ही नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं इसमें कहा गया कि कार्यपालक पदाधिकारी सफाई कर्मियों को डराते धमकाते हैं। शोषण करते हैं। और सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व नगर आयुक्त के द्वारा कई अधिकारी पर भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए जा चुके हैं फिर भी कार्यवाही नहीं हो रही है और वे लोग मनमानी कर रहे हैं।