रांची: हॉकी स्टीक और लाइटर से इसने क्या किया, पढ़कर आप हैरान हो जाएंगे
- By admin --
- 13 Jun 2020 --
- comments are disable
माथे पर हेल्मेट लगाकर एक युवक एक खड़ी सूमो के करीब आता है और फिर वो उसी सुमो पर एक बोतल रखता है। हाथ में एक हॉकी स्टीक भी है। वो हॉकी स्टीक लेकर आगे बढ़ता है, पहले वो इधर-उधर देखता है और फिर आग से साथ धुआं।
ये घटना है राजधानी रांची के करमटोली की, जहां हेल्मेट के अंदर चेहरे को ढंके एक युवक ने सुमो गाड़ी का पहले मुआयना करता है, फिर हॉकी स्टीक से खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ कर गाड़ी के अंदर पेट्रोल छिड़क देता है। उसके बाद लाइटर से गाड़ी में आग लगाकर चलते बनता है। ये हम नहीं बल्कि सीसीटीवी बता रहा है।
आग से सूमो खाक बन जाता है। जैसे ही आग लगने की जानकारी वहां के लोगों को मिलती है आसपास के लोग बाल्टी से पानी मारकर आग को बुझाने का प्रयास करते हैं मगर अफसोस कि तबतक देर हो चुकी होती है।
युवक की ये करतूत पूरी तरह से सीसीटीवी में कैद हो गई है। लेकिन वो कौन था ? किसलिए उसने सूमो में आग लगाई ? इस सवाल का जवाब तो उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगी।
फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।