भाजपा कार्यसमिति बैठक के लिए बाबा नगरी हुई भाजपामय
- By rakesh --
- 23 Jan 2023 --
- comments are disable
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर पुरा बाबा नगरी हुई भाजपामय। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्रनाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित बड़े नेताओं के स्वागत में कटआउट लगाया गया है। शहर के हर चौक चौराहे पर पार्टी के झंडों से शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
प्रदेश के संगठन महामंत्री ने की बैठक की समीक्षा:-
कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने हेतु प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,बालमुकुंद सहाय , डॉक प्रदीप वर्मा देवघर में तैयारियों में जुटे हुए है और पूरी व्यवस्था निरीक्षण कर रहे ।एक एक चीजो पर बारीकी नजर रख रहे है और जरूरत के हिसाब से पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे है ।आज संगठन महामंत्री ने कार्यसमिति बैठक की सफलता को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में शामिल होने वाले 400 कार्यसमिति सदस्यों को ठहराने तथा भोजन की उचित व्यवस्था शहर के विभिन्न होटलों में की गई है।
23 जनवरी को सुबह 10बजे होगी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक
23 जनवरी को सुबह 10 बजे से प्रदेश के पदाधिकारीयों की बैठक होगी। कार्यसमिति की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। 2:30 से कार्यसमिति बैठक की विधिपूर्वक उद्घाटन किया जाएगा।