सीएम हेमंत कैबिनेट के फैसले पर सहयोगी पार्टी ने दी हेमंत को बधाई
- By rakesh --
- 18 Aug 2026 --
- comments are disable
कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए निर्णयों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति जताया आभार।
=================
माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सभी ने 17 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
साथ ही इन निर्णयों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशील पहल की सराहना की। मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी तथा उनके भविष्य को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता भी दूर होगी।
मौके पर माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है, आगे भी लेती रहेगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं, जनहित एवं छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत संवाद हुआ।
मौके पर माननीय मंत्री इरफान अंसारी, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, माननीय मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, माननीय विधायक कल्पना सोरेन, माननीय विधायक रामेश्वर उरांव, माननीय विधायक प्रदीप यादव, माननीय विधायक कुमार जयमंगल, माननीय विधायक राजेश कच्छप, माननीय विधायक रामचंद्र सिंह, माननीय विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, माननीय विधायक भूषण बाड़ा एवं माननीय विधायक ममता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में घुसा सांपों का जोड़ा, एक 8 फीट लंबा नाग रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता
- chatr andolan
- chatra andolan
- chhatra andolan rally
- islami andolan bangladesh
- islami chhatra andolan
- jantar mantar chhatron ka aandolan
- nepal teacher aandolan
- quota andolon ajker khobor
- ranchi chatra andolan latest news
- shikshak andolan
- slami chhatra andolan bangladesh.
- student andolan motihari
- teacher andolan #shorts
- teacher andolan in kathmandu
- upsssc je chatra andolan