रांची : भाइयों की कलाई पर बहनें बाँध रहीं राखियां, भाई ले रहे सुरक्षा का संकल्‍प

रक्षाबंधन का पर्व राज्य की राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में उल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनों ने मनमाफि‍क राखी, मिठाई आदि की खरीदारी पहले से ही कर रखी थी। जो लोग नहीं खरीद पाए थे, वे सोमवार की सुबह ही खरीदारी के लिए निकल पड़े। इसकी वजह से शहर में राखी और मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही।

मिठाई दुकानों में रही भीड़

रक्षाबंधन पर मिठाई दुकानों में काफी भीड़ रही। हालांकि यह पिछली बार की तुलना में कम रही। कोरोना वायरस की वजह से काफी लोग बाहर नहीं निकले। हालांकि दुकानों के बाहर शारीरिक दूरी का ख्‍याल रखकर ग्राहकों को सेवा दी जा रही थी। ग्राहक मास्‍क भी पहने हुए थे।

राखी के स्टॉलों में भी अच्छी-खासी भीड़ जुट रही

राखी के स्टॉलों में भी राजधानी और आस-पास के इलाकों में भी राखी खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। इन दुकानों में खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है।