मां छिन्नमस्तिका के सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण !

रामगढ़, 21 जून मौसम में आए बदलाव और अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर शनिवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने एसपी अजय कुमार के साथ मां छिन्नमस्ती के सिद्ध पीठ रजरप्पा मंदिर का निरीक्षण किया।

मौके पर डीसी और एसपी ने दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम पर बढ़े जलस्तर का जायजा लेते हुए अंचल अधिकारी चितरपुर एवं थाना प्रभारी रजरप्पा को लोगों को नदी के आसपास ना जाने देने को कहा। सुरक्षा दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

वहीं उन्होंने आम जनों से भी नदी के आसपास ना जाने एवं सावधानियां बरतने की अपील की। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं आकस्मिक स्थिति में किए जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।