ओला-उबर, सुग्गी, जोमैटो ऐसी कंपनियों के लाखों युवाओं की सुरक्षा पर जोर !
- By rakesh --
- 05 Jun 2025 --
- comments are disable
आज के समय में ओला-उबर, सुग्गी, जोमैटो ऐसी कंपनियों में लाखों युवा काम कर रहे हैं और लोकसभा में विपक्ष का नेता राहुल गांधी इन युवाओं को सामाजिक सुरक्षा दिलाने की दिशा में लगातार प्रयत्न करते रहे और मुखर रहे हैं। इसका परिणाम यह आया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने 2023 में इसकी शुरुआत की। इसके बाद कर्नाटक की कांग्रेस की सरकार ने इसकी सामाजिक सुरक्षा की दिशा में काम किया। अब झारखंड देश का तीसरा राज्य बना जो
राज्य कैबिनेट द्वारा गिग वर्कर्स की सुरक्षा के लिए राज्य में प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स विधेयक 2025 के अधिनियम को स्वीकृति प्रदान किया। इस पर प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सहित राज्य मंत्री परिषद के तमाम सदस्यों का आभार जताया। प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि यह विधेयक झारखंड को देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकार को कानूनी संरक्षण दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमने अपने चुनाव में किये गये वादे जो पूरा करने का काम किया है। श्री सिन्हा ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और जननायक राहुल गांधी जी ने गिग श्रमिकों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी के लिए लगातार सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है। पूर्व में भी कांग्रेसशासित राज्यों में इनके अधिकार को सुरक्षित करने के लिए अध्यादेश लाया और इस कड़ी में झारखंड में भी पहल कर एक मिशाल कायम किया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम है।
- concerns of gig workers
- gig economy
- gig economy workers
- gig work
- gig worker
- gig worker benefits and challenges
- gig worker canada
- gig worker pay
- gig worker rights
- gig workers
- gig workers as employees
- gig workers bc
- gig workers bill
- gig workers in india
- gig workers india
- gig workers rights
- gig works
- india gig workers
- indias gig workers
- rights of gig workers
- shortage of gig workers
- what are gig workers
- who are gig workers
- workers