राँची: विस अध्यक्ष ने विधानसभा में किया झंडोत्तोलन , सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील 

पूरे भारतवर्ष में 74वी स्वतंत्रता दिवस मनाई जा रही है ,वहीं झारखंड की राजधानी राँची के नए विधानसभा भवन में भी विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा  कर लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया गया।

झंडोत्तोलन के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आजादी के 74 वीं वर्षगांठ की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी और इस कोरोना महामारी में लोगों को संदेश देते हुए कहा कि इस कठिन समय में खुद को स्वस्थ रखें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

गौरतलब है कि नए विधानसभा भवन में पहली बार विधानसभा अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया जहां विधानसभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।