मास्को में आयोजित विजय दिवस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हुए शामिल
- By rakesh --
- 09 May 2025 --
- comments are disable
मास्को में आयोजित विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए विजय दिवस परेड में सम्मिलित हुये l कार्यक्रम के दौरान, भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने रूसी संघ के माननीय राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन से मुलाकात की और इस ऐतिहासिक वर्षगांठ के अवसर पर भारत की ओर से बधाई दी।
इसके पहले मास्को में रूस के उप रक्षा मंत्री से मिले थे संजय सेठ। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।भविष्य में भी नियमित सहयोग और आपसी परामर्श बढ़ाएंगे। अपनी रूस यात्रा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मास्को में रूसी उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस के समर्थन के लिए रूस की सरकार और जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही बहुआयामी सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर चर्चा सकारात्मक चर्चा हुई। श्री सेठ ने बैठक में मौजूदा संस्थागत तंत्र के ढांचे के भीतर इन संबंधों को और गहरा करने पर सहमति जताई। यह भी बात हुई कि भारत और रूस भविष्य में भी नियमित परामर्श जारी रखेंगे और बदलती स्थिति में आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।
- russia
- russia ukraine
- russia ukraine news
- russia ukraine war
- russia ukraine war russian
- russia victory day
- russia victory day 2022
- russia victory day 2023
- russia victory day celebrations
- russia victory day march
- russia victory day parade
- russia victory day parade 2023
- russia vs ukraine
- russia vs ukraine war update
- russia war
- victory day
- victory day in russia
- victory day parade
- victory day parade russia
- victory day russia
- victory day russia 2022