रांची। जब राज्यपाल वैस व सीएम हेमंत सोरेन ने परवीर अलबर्ट एक्का व डॉ राजेन्द्र प्रसाद को किया नमन…

रांची। वर्ष 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के दौरान आज के ही दिन शहीद हुए परमवीर अलबर्ट एक्का के शहादत दिवस पर झारखंड के राज्यपाल रमेश वैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के अलब्र्ट एक्का चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों ने देश के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर राजेंद्र चौक रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। इस इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारा देश वीर शहीदों का देश है। इसमें झारखंड के कई वीर शहीद सपूत रहे हैं। सभी की याद कर गौरव महसूस होता है।