गढ़वाः समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा पत्र- पूर्व विधायक

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर बीजेपी के नेताओं द्वारा लगातार जनसम्पर्क अभियान चला रहा है। इसी को लेकर गढ़वा जिला के रमकंडा में भाजपा नेता अवधेश प्रसाद के आवास पर एक बैठक की गई। इस बैठक में गढ़वा जिला के पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

पूर्व विधायक सतेंद्रनाथ तिवारी ने कहाकि मोदी सरकार के दूसरा कार्यकाल गौरवपूर्ण रहा है। केन्द्र सरकार के फैसले ऐतिहासिक फैसले से देश के दशा और दिशा परिर्वतन कर दिया है।  पीएम मोदी आम लोगों के लिए एक पत्र जारी किया। जिसे राज्य के प्रत्येक जिला,प्रखंड,पंचायत सहित गांव के लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया कि मजबूत इच्छा शक्ति के कारण मोदी सरकार ने धारा 370 हटाना, लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण,शरणार्थियों के लिए नागरिक संशोधन कानून सहित वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर कार्य किए हैं