साहेबगंज:राम मन्दिर राष्ट्रीय एकता व पृथ्वी पर रामत्व की स्थापना करेगा-अनंत तिवारी
- By admin --
- 04 Aug 2020 --
- comments are disable
भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी ने राम जन्मभूमि पर राम अंदर शिलान्यास पर खुशी जताते हुए देश के सुप्रीम न्यायालय , प्रधानमंत्री , धर्मानुरागी , ट्रस्टियों सहित संबंधित सभी लोगो के प्रति आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
उन्होंने कहा कि 1989 में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के लिए शिलान्यास हुआ था, पर मंदिर का निर्माण शासकीय बाधाओं, राजनीति और न्यायालयों में देरी के कारण उपेक्षा का शिकार हुआ ।
लगभग 31 वर्ष बाद, अब यह सुखद संयोग बना है कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राम मंदिर का शिलान्यास होगा । इस शिलान्यास को हमारे देश सहित पूरा विश्व विभिन्न माध्यमो से लाइव देखेगा ।
हमारे देश मे विभिन्न जगहों से लाये गए मिट्टी व गंगाजल का उपयोग होगा । यह मन्दिर हमारे पूरे देश में सामाजिक समरसता , राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ पृथ्वी पर रामत्व का स्थापना करेगा ।
हमे यह उम्मीद है कि लगभग तीन वर्षों में राम भक्त मंदिर के गर्भगृह में विराजमान श्री रामलला का पूजा कर सकेंगे। और हमारे लिए बड़े गर्व की बात है आज हम इसका साक्षी हो रहे हैं ।
श्री तिवारी ने सभी रामभक्तो से विनम्रतापूर्वक अपील करते हुए कहा कि , कोरोना महामारी के चलते हमे इन बात का दुःख तो है कि हम अयोध्या पहुंच के इस कार्यक्रम का साक्षी नही बन सकते।
लेकिन आप सभी से मैं अपील करता हूँ , सरकार तथा जिला प्रशासन के द्वारा तय किये गए नियमो के अनुसार राह कर , पांच अगस्त के दिन अपने-अपने घरों में या जहां आप राह रहें हैं ,इस स्थान को भव्यता के साथ सजाएं , रामलला का पूजन , भजन , कीर्तन आदि करें शाम में दीप जलाएं ।
जितना हो सके अपने साथ-साथ आस-पड़ोस के लोगो को भी राममंदिर शिलान्यास का लाइव इच्छानुसार प्रेरित करें । तथा सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यथाशक्ति भव्य कार्यक्रम करें । याद रखें आप उस राम मंदिर के प्रत्यक्षदर्शि होने जा रहे हैं जो युगों युगों तक विद्यमान होकर राम राज्य का स्थापना करेगा ।