झारखंड में पर्यटन के साथ फ़िल्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं -राज्यपाल
- By rakesh --
- 22 Jun 2025 --
- comments are disable
झारखंड में पर्यटन के साथ फ़िल्म के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं — राज्यपाल
नेतरहाट (घाघरी), माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज लातेहार जिले के नेतरहाट स्थित लोअर घाघरी क्षेत्र में चल रही हिंदी फीचर फिल्म “सहिया” की शूटिंग स्थल का अवलोकन किया। फिल्म के सेट पर पहुँचकर राज्यपाल महोदय ने फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम से संवाद किया और उनके प्रयासों की सराहना की।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि यह क्षेत्र प्रकृति की अनुपम देन है, जहाँ घाटियाँ, जलप्रपात और हरियाली एक अद्भुत सिनेमाई पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र न केवल पर्यटन के लिए, बल्कि फिल्म निर्माण के लिए भी अपार संभावनाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि फ़िल्म निर्माण हेतु अधिक से अधिक निर्माता-निर्देशक झारखंड आएँ।
विदित हो कि फिल्म “सहिया” के निर्माता संजय शर्मा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में लोकप्रिय युवा अभिनेता शांतनु महेश्वरी, वरिष्ठ कलाकार नीरज काबी, रमन गुप्ता और अभिनेत्री रिंकू राजू शामिल हैं।
राज्यपाल महोदय को फिल्म की विषयवस्तु, लोकेशन चयन, तकनीकी पक्ष तथा स्थानीय कलाकारों की भागीदारी के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि फिल्म में झारखंड के स्थानीय कलाकारों एवं तकनीशियनों को भी अवसर दिया जा रहा है। यह राज्य की प्रतिभा के लिए एक प्रेरणादायक अवसर है।
राज्यपाल महोदय ने फिल्म निर्माण दल का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा, संस्कृति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण फिल्म उद्योग को नई दिशा प्रदान करने में सक्षम है। आशा है कि झारखंड आने वाले वर्षों में एक प्रमुख फिल्म शूटिंग स्थल के रूप में उभरेगा।
नेतरहाट पहुंचने पर उपायुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव ने स्वागत किया तथा इस क्षेत्र की विशेषताओं से अवगत कराया।
- adventure tourism in jharkhand
- best tourist places in jharkhand
- dam in jharkhand
- hidden places in jharkhand
- jharkhand
- jharkhand tourism
- jharkhand tourist places
- jharkhand vlog
- offbeat tourist places in jharkhand
- picnic place in jharkhand
- places to visit in jharkhand
- top 10 places to visit in jharkhand
- top 10 tourist places in jharkhand
- top places to visit in jharkhand
- tourism
- tourist places in jharkhand
- visit in jharkhand tourist places