बिहार में नीतिश सरकार बनते ही केंद्र सरकार हुई मेहरबान !

सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाना होगा आसान, 2 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 4 लेन सड़क

बिहार के मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ीवासियों के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर जाने में समय कम लगेगा. केंद्र सरकार की ओर से 2 हजार करोड़ रुपए की लागत से फोर लेन सड़क बनने वाली है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

मुजफ्फरपुर से सोनबरसा होते हुए सीतामढ़ी जाने में लगभग 2 घंटे का समय लग जाता है. इस सड़क के फोर लेन बन जाने के बाद समय लगभग आधा हो जाएगा मतलब की 1 घंटे में सीतामढ़ी से मुजफ्फर का सफर तय किया जा सकता है।