पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार चिंतित, लिया ये फैसला !

 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में इसी शनिवार को देर रात पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी, जिसके बाद पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे और केंद्र सरकार भी इस ओर चिंतित दिख रही है। लिहाजा, ऐसे मामलों के दोबारा होने से बचने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय पत्रकारों की सुरक्षा के लिए SOP यानी स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजोर बनाने की तैयारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए SOP तैयार करेगा।

गौरतलब है कि अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपी पत्रकार के रूप में आए थे। पत्रकार के रूप में आने के कारण पुलिस ने न तो उन्हें रोका और न ही उनकी जांच की, जिस तरह से अतीक और अशरफ पर करीब से गोलियां चलाई गईं, उससे वहां मौजूद पत्रकारों को भी खतरा हो सकता था। यह घटना तब हुई, जब अतीक अहमद और अशरफ अहमद को यूपी पुलिस के कर्मचारी जांच के लिए प्रयागराज स्थित एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर जा रहे थे।