निरसा : थाना प्रभारी कोरोना संक्रमित, थाना 48 घंटों के लिए सील, भय व्याप्त

निरसा थाने के और 7 लोग संक्रमित
कुल 75 लोगों का कराया गया टेस्ट
राज्यभर का आंकड़ा हुआ 314

निरसा थाना के प्रभारी 2 दिनों पूर्व कोरोना संक्रमित पाये गए थे, जिसके बाद थाने को 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया। उसके बाद सभी पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों की जांच कराई गई। कुल 75 लोगों का टेस्ट कराया गया। इसमे कुल 7 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए।

इसके बाद थाना परिसर में एक भय का माहौल उत्पन्न हो गया। बाद में सीओ एमएन मंसूरी ने संक्रमित सभी लोगों को एंबुलेंस से धनबाद के कोविड अस्पताल पहुंचाया। झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का नया रिकार्ड बनता जा रहा है।