कोडरमाः बड़ी घटना को अंजाम देने बैठे थे नक्सली…. पढिये फिर क्या हुआ

राज्य में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दी है। जिसके चलाते आये दिन नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होता रहता है। मिली जानकारी के अनुसार कोड़रमा में हुए मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया।जिसके पास एक एके-47 बरामद हुई है।

 मारे गए नक्सली की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। इस अभियान में सीआरपीएफ व जिला पुलिस शामिल थी।सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में नक्सली जुटे हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

इसी सूचना पर सुरक्षाबलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू की। इसी बीच नक्सलियों की नजर सुरक्षाबलों पर पड़ी और वो फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग शुरू की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक जवान को मार गिराया, बाकि नक्सली भागने में कामयाब रहे।