केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी !

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, 5 बार किया फोन, बोला- कईयों को मारा, अब मंत्री की बारी

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। अपराधियों ने दो अलग-अलग नंबरों से पांच बार फोन कर उन्हें मारने की धमकी दी। मंत्री की शिकायत के बाद दिल्ली और रांची पुलिस अपराधियों की पहचान में जुट गई है। संजय सेठ ने बताया कि कारगिल दिवस पर भाग लेने वे शुक्रवार को द्रास गए थे। वहीं उनके नंबर पर फोन आया। पीए जीतेंद्र महतो के फोन उठाते ही उधर से जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद दो अलग-अलग नंबरों से चार बार फिर फोन कर धमकाया।