आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे व गजेंद्र सिंह को दोबारा जेल !
- By rakesh --
- 31 May 2025 --
- comments are disable
रांची, 31 मई ]शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार झारखंड के सीनियर निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और तत्कालीन उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को दोबारा जेल भेज दिया गया है। शनिवार को दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में दोनों को पेश किया गया, जहां से उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया गया। अदालत के आदेश पर दोनों को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।
एसीबी अदालत ने दोनों आईएएस अधिकारियों को दो दिन की रिमांड दी थी, लेकिन विनय चौबे के खराब स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनसे केवल एक दिन ही पूछताछ हो पाई। विनय चौबे पूछताछ के दौरान तबीयत ठीक नहीं होने की बात कह अधिकांश सवालों के जवाब टाल दिए। एसीबी की टीम ने उनसे पूछा कि प्लेसमेंट एजेंसियों के चयन का आधार क्या था? जब कंपनियों ने बकाया जमा नहीं कराया, तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? बैंक गारंटी की जांच में अनियमित्ता क्यों बरती गई? इसके साथ ही उत्पाद सचिव के तौर पर उनकी भूमिका कैसी थी? हालांकि, विनय कुमार चौबे इस मामले में अपनी सीधी संलिप्तता से इंकार करते रहे हैं।
- #delhisharabghotala
- Babulal Marandi
- bharat jodo yatra
- chhattisgarh ghotalon ki khabar
- delhi sharab ghotala
- delhi sharab ghotala explainer
- dinesh arora
- dinesh arora liquor
- GHOTALA
- kejriwal on sharab ghotala
- kejriwal sharab ghotala
- mujhay to samajh hi nahi aya sharab ghotala kya hai
- news11 bharat
- sharab
- sharab ghotala
- sharab ghotala delhi
- sharab ghotala kya hai
- sharabghotala
- the dark truth about alcohol
- viral shorts
- who is dinesh arora