झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहलः मुख्य सचिव
- By rakesh --
- 25 Jul 2025 --
- comments are disable
झारखंड में एक और सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए करें पहलः मुख्य सचिव
सैनिक स्कूल तिलैया से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक
रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने झारखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने हेतु स्कूली शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है। उन्हें बताया गया कि राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की जरूरत है। कुछ राज्यों में दो सैनिक स्कूल चल रहे हैं। पूरे देश के अलग-अलग सैनिक स्कूलों की तुलना में राज्य के तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में सर्वाधिक 875 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं मुख्य सचिव ने सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्कूल की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में कोई कोताही नहीं होगी। वह शुक्रवार को सैनिक स्कूल तिलैया से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों एवं मुद्दों पर अपनी अध्यक्षता में बैठक कर रही थीं।
9.49 करोड़ से बहाल होगी नई जलापूर्ति योजना
सैनिक स्कूल तिलैया में 9.49 करोड़ रुपये से नई जलापूर्ति योजना बहाल की जाएगी। इसकी तकनीकी स्वीकृति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से प्राप्त हो चुकी है। सैनिक स्कूल, तिलैया में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया। वहीं स्कूल स्थित स्टॉफ क्वार्टरों के रख-रखाव के लिए भवन निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। दूसरी ओर स्कूल के कर्मियों के पेंशन, पारिवारिक पेंशन, एनपीएस तथा अन्य लाभ राज्य सरकार द्वारा वहन करने का प्रस्ताव सैनिक स्कूल, तियैया द्वारा रखा गया। बताया गया कि इस मद में लगभग 7 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसके आलोक में मुख्य सचिव ने स्कूली शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि वे इसके लिए दूसरे राज्यों में स्थित सैनिक स्कूलों के मॉडल का परीक्षण कर लें, फिर उसके आधार पर आगे बढ़ें।
छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच कोडरमा में होगी
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि सैनिक स्कूल, तिलैया में अध्ययनरत छात्रों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच अब कोडरमा में ही होगी। अब तक इसके लिए छात्रों को हजारीबाग जाना पड़ता था। इससे काफी परेशानी होती थी।
मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव श्री मस्तराम मीणा, स्कूली शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधि मौजूद थे।
- Academic Curriculum
- Academic Excellence
- Admission Process
- Alumni Success
- Boarding School
- Cadet Experience
- Cadet Training
- Campus Tour
- Career Guidance
- Character Building
- Classroom Learning
- Computer Education
- Cultural Events
- Discipline
- Educational Journey
- Entrance Exam
- Extracurricular Activities
- Hostel Life
- indian armed forces
- Leadership Skills
- Library Resources
- Military Career Path
- Military Education
- Military Etiquette
- Military School Life
- Military Traditions
- Military Training
- National Integration
- NDA Preparation
- Parade Ground
- Patriotism
- Physical Fitness
- sainik school
- Sainik School Admissions
- Sainik School Alumni
- Sainik School Entrance
- Sainik School Facilities
- Sainik School Fees
- Sainik School Locations
- Sainik School Results
- Sainik School Sports
- Sainik School Syllabus
- Sainik School Uniforms
- Scholarship Opportunities
- Science Labs
- Sports Facilities
- Student Achievements
- Student Life
- Teacher-Student Ratio
- Uniform Culture