पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़, तीन लोगों की मौत
- By rakesh --
- 29 Jun 2025 --
- comments are disable
पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़, तीन लोगों की मौत, कई घायल
पुरी: ओडिशा के DGP वाई.बी. खुरानिया रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए गुडिचा मंदिर पहुंचे, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 6-7 लोग घायल हो गए।
पुरी भगदड़ मामले में ओडिशा सरकार की बड़ी कार्रवाई
पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद ओडिशा सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस हादसे को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है।
सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस स्वैन और एसपी का तबादला कर दिया गया है। वहीं डीसीपी विष्णु पति और कमांडेंट अजय पाधी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। चंचल राणा को पुरी का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा ने नए एसपी का कार्यभार दिया गया है।
ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। सीएम ने विकास आयुक्त की देखरेख में विस्तृत प्रशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से इस घटना को लेकर क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी सरकार महाप्रभु जगन्नाथ के सभी भक्तों से क्षमा याचना करते हैं। जो श्रद्धालु इस हादसे में अपनी जान गंवा बैठे, उनके परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दें।
- jagannath dham puri
- jagannath mandir puri
- jagannath puri
- jagannath puri bhajan
- jagannath puri ka rahasya
- jagannath puri mandir
- jagannath puri odisha
- jagannath puri story
- jagannath puri temple
- jagannath puri video
- jagannath puri yatra
- jagannath temple puri
- jai jagannath puri
- katha jagnnath puri dham ki
- puri jagannath
- puri jagannath mandir
- puri jagannath rath yatra
- puri jagannath rath yatra 2025
- puri jagannath temple
- puri jagannath temple inside
- puri jagannath temple story
- puri jagannatha