रांची : कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद की ओछी राजनीति जनता बर्दाश्त नहीं करेगी-भाजपा
- By admin --
- 25 Aug 2020 --
- comments are disable
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक ओछी और घटिया राजनीति कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत पालू के टोकीसुद रेलवे स्टेशन के निकट झारखण्ड सरकार के पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से 25000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 30,50,7500 की लागत से 4.95 मिलियन लाख लीटर क्षमता वाली विशाल वॉटर फिल्टरेशन प्लांट का निर्माण किया जाना है।
17 फरवरी 2019 को देश के प्रधानमंत्री ने किया था ऑनलाइन उद्घाटन
इसका ऑनलाइन उद्घाटन 17 फरवरी 2019 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस उद्घाटन समारोह के साक्षी बने थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास व पेयजल मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा, स्थानीय विधायक निर्मला देवी साक्षी बनी थी।
शिल्लपट्ट पर इनलोगों का था नाम
भूमिपूजन के नाम पर वर्तमान कांग्रेस विधायकअम्बा प्रसाद व उनके समर्थकों ने घटिया व ओछी राजनीति का परिचय देते हुए। शिलापट्ट से रघुवर दास, चंद्रप्रकाश चौधरी व जयंत सिन्हा का नाम पत्थर से रगड़ कर मिटा दिया।
अविलम्ब कार्रवाई करे सरकार
कांग्रेस पार्टी के विधायक सुश्री अंबा प्रसाद व उनके समर्थकों के इस घटिया हरकतों की जितनी निंदा की जाए कम है। कहा कि
हेमंत सरकार को इस घटना को लेकर अविलंब कानूनी कारवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है, जिसे जनता कभी बर्दाश्त नही करेगी।