बिहार में सीएम बदलने की तैयारी तेज, राज्यसभा जा सकते हैं नीतिश !

बिहार की राजनीति में हलचल तेज, नीतिश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को बदलने की खबर ने देश की राजनीति में नई हलचल तेज कर दी है। होली की खुमारी अभी उतरी ही नहीं थी, कि बिहार में इस बात को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई और अबीर-गुलाल के बेच यह खबर तेजी से सामने आइ कि नीतिश कुमार राज्यसभा जाएंगे, उनके पुत्र को राज्य में डिप्टी सीएम बनाया जाएगा और मुख्यमंत्री के लिए बीजेपी से किसी नेता का नाम सामने लाया जाएगा। हालांकि इसपर किसी भी पार्टी की तरफ से मुहर नही लगाई गई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा ने सभी के सामने नये समीकरण रखा जा रहा है। यह मामला तेज होने के साथ ही स बात की चर्चा है कि नीतिश कुमार की सेहत को लेकर इस तरह का फैसला लिया जा सकता है।

अमित शाह पहुंच सकते हैं पटना

इसी बीच इस बात की चर्चा है कि केंद्रीय गृह मंत्री पटना पहुंचने वाले हैं और तब इस बात का फैसला लिया जेगा कि बिहार की राजनीति किधर जाएगी और मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि सरकार चला रही पार्टियों की तरफ से इसपर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इस बात को स्वीकार किया जा रहा है कि गठबंधन की सरकार है और जो भी फैसला लिया जाएगा, सभी दलों के समर्थन के बाद भी लिया जाएगा।

कौन-कौन हैं मुख्यमंत्री की दौड़ में

वैसे तो इस बात पर आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन बिहार के सीएम के संभावित नामों में सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा और संजीव चौरसिया का नाम आगे है।