अभिनेत्री ‘कांटा लगा’ का 42 वर्ष की उम्र में निधन !

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन, हार्ट अटैक बना वजह

‘कांटा लगा’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अभिनेत्री की मौत की पुष्टि अस्पताल पहुंचने पर हुई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है।