गुमला: एक टीओपी ऐसा भी, जहां है भूत महल जैसा नजारा

गुमला जिला में एक टीओपी ऐसा भी जहां भूतहा महल जैसा नजारा है। जान हथेली पर लेकर चार की संख्या में पुलिसकर्मी अपनी डियूटी निभा रहें हैं। मिली जानकारी के अनुसार ओटीपी की हालत इतना जर्जर की माने आज नहीं कल गिर जायेगा।

मगर इसकी सूचना किसी भी आला-अधिकारी तक नहीं पहुंचा हैं,या कहें किसी अधिकारी ने अभी तक ओटीपी की हालत जानना नहीं चाहा। मगर फिर जवान अपनी फर्ज लगातार निभा रहें हैं। शायद किसी बड़े हादसा का इंतजार प्रसासन कर रही हैं।

यह मामला शहर के बीचों-बीच स्थित समाहरणालय  परिषर कोर्ट कम्पाउंड के समीप  स्थित ओटीपी की है। जहां ड्यूटी में तैनात चार पुलिस जवान आज मौत के साये में ड्यूटी करने के लिए मजबूर है,लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक पुलिसकर्मी का हाल चाल भी जानना उचित नहीं समझा।

बताते चले कि  ओटीपी समाहरणालय और कोर्ट कैम्पस के पीछे है, और इस जर्जर इमारत में पुलिस की तीन कार्यालय चल रही है।  जिसमे पुलिस विभाग के अधिकारी सहित बड़ी सख्या में  विभाग के कर्मचारी  पुलिस जवान सहित अन्य लोगों का आना जाना  है।

ओटीपी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि यह ओटीपी वर्षो पुराना है। जिसके कारण छत के साथ-साथ दीवार में भी क्रेक आ गया  है। यहां पर कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है। इस समस्या से निदान पाने के लिए वरीय अधिकारी को लिखित आवेदन भी दिया  है, लेकिन एक  महिना बीत जाने के बाद अभी तक मामला आगे बढ़ा नहीं है। जिसके कारण दूसरे पुलिस जवानों में दहशत है।

वहीं इस मामले पर पुलिस कप्तान हरदीप पी जनार्दन को लिखित आवेदन दे कर मामले की जानकारी मिली है। इसके लिए वन अधिकारी और डीसी को लिखित में सूचना दिया गया है। जल्द से जल्द जवानों की  सुरक्षा दी जाएगी

वहीं इस मामले पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकान्त बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारी को भी दी गयी है। पुलिस विभाग  ने ओटीपी के  दीवार पर लदा पेड़ होने की जानकारी हुई है। जिसमे चार जवान ड्यूटी कर रहे हैं। टीम को भेजकर स्थल का  माप मिल गया  है। जितना जल्द ही समस्या का निदान कराया जायेगा ।