रांची: स्वतंत्रता सेनानियों की हमें याद दिलाएंगे ये वृक्ष

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन सामुदायिक विकास संघ एवं भोजपुरी युवा विकास मंच की एक पहल ने हमें उन हस्तियों को याद करने पर मजबूर कर दिया जिन्होंने आजादी की लड़ाई में शामिल होकर हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिरिल आश्रम में पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर एक-एक वृक्ष लगाया गया, जो हमें उनकी याद दिलाएंगे।वृक्षारोपण कार्यक्रम में सामुदायिक विकास संघ एवं भोजपुरी युवा विकास मंच के लोग मौजूद थे। इस दौरान कोरोना वायरस को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया।

वाकई ये एक अच्छी पहल है। ये वृक्ष पर्यावरण के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों की हमें याद दिलाएंगे। इस अवसर पर छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय कुमार चौधरी, सचिव भावना चौधरी समेत कई गणमाणय उपस्थित थे।